परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए बैठक आज 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा बड़ा गणपति से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार 18 अप्रैल को सायं 6 बजे राजेन्द्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हाल पर शहर के सभी प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है।
परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं शोभायात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महासभा के संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी का सम्मान भी किया जाएगा, जिन्हें हाल ही विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा की तैयारियों पर ब्राह्मण प्रतिनिधियों के सुझाव एवं विचार जानकर निर्णय लिए जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।