अगले हफ्ते से प्रदेश भर में लगेंगे मेगा हेल्थ कैम्प

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जांच, इलाज के साथ हर मरीज को मिलेगी डिजिटल हेल्थ आईडी
भोपाल। अगर आपके घर में कोई सदस्य बीमार है तो आपको बड़े शहरों तक लेकर जाने की जरूरत नहीं हैं। अगले हफ्ते यानि 18 अप्रैल से मप्र के हर ब्लॉक में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर में आने वाले लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए पेशेंट्स को पांच कैटेगरी में विभाजित कर उनका इलाज कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर के ब्लॉक लेवल कैम्प की तारीखें तय की हैं।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आने वाले मरीज के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर डिजिटल हेल्थ आईडी जनरेट की जाएगी। आधार और समग्र आईडी से पात्रता की जांच करने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा।
उसके बाद मरीज की उम्र और बीमारी के हिसाब से बीपी, ऑक्सीजन लेवल, वजन, हाइट आदि जांच कर उसका पर्चा बनाया जाएगा। पंजीयन काउंटर पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू मरीज को उसके लिए निर्धारित काउंटर पर डॉक्टर के पास ले जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और बीएमओ को हेल्थ मेले में पैथोलॉजी जांचों के लिए सैंपल लैब तक भिजवाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सैंपल एकत्रित होने के बाद जिला अस्पताल की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब तक ट्रांसपोर्टेशन के लिए आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी तैनात रहेंगे। लैब में जांच होने के बाद मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।