लौकी के छिलके से मिलने वाले फायदे
वैसे तो लौकी के छिलके के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं, लेकिन जो खास फायदा है वह यह है कि इससे आपकी गैस, पाइल्स और शरीर की जलन दूर होती है। यही नहीं इससे मोटापे भी कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए इसके और फायदे के बारे में जानते है।
1. गैस की परेशानी को करता है दूर
लौकी के छिलके में यह देखा गया है कि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे पेट में बनने वाली गैस और कब्ज से लड़ने में हमारी मदद करती है। यही कारण है कि इसे फेकने के बजाय उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
2. पाइल्स से मिलता है छुटकारा
अगर आपको पाइल्स की समस्या है और आप लाख जतन कर लिए है फिर यह ठीक नहीं हो रहा है। ऐसे में आप लौकी के छिलके को इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले छिलकों को जमा करें और उसे सूखा दें। इसके बाद उसका चूरण बनाकर हर रोज ताजे पाने में पीने की आदत डाल लें। इसमें भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।
3. जलन से दिलाता है राहत
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों के पैरों के तलवे और हथेलियों में जलन की शिकायत होती है, उनके लिए लौकी के छिलके काफी गुणकारी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका तासीर काफी ठंडा होता है और इससे आप इन परेशानियों में काफी आराम मिलेगा। लौकी के छिलके के आप चाहे तो जूस भी बनाकर पी सकते है या आप इसका लेप बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगी।
4 . वजन करता है कम
जानकारों का कहना है कि जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है, उन्हें लौकी के छिलके सहित जूस बनाकर पीना चाहिए। इससे वे अपने वेट गेन को कंट्रोल कर पाएगे। आपको बता दें कि लौकी में कैलोरी नाम मात्र के लिए होती है।
(डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। सद्भावना पाती इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)