गौरव के क्षण : राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में इंदौर की स्वर्णिम उपलब्धि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक NAQS  में इंदौर जिले ने स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। इंदौर के प्रकाशचंद सेठी सिविल अस्पताल तथा क्षिप्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने इस मूल्यांकन में क्रमशः 85 प्रतिशत तथा 94.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेवा प्रदाय की मरीजों एवं परिजनों के अधिकार, सेवा का अधिकार, सहायक सेवाएं, चिकित्सकीय देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता एवं परिणाम मूलक सूचकांक के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।

सर्वप्रथम अंतरिक मूल्यांकन होता है, तत्पश्चात राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। पी.सी. सेठी अस्पताल संभाग का प्रथम अस्पताल है जिसे यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत अस्पताल को निश्चित राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त होगी। इस उपलब्धि के बाद समुदाय में अस्पतालों की स्वीकार्यता बढ़ेगी, वे वैश्विक स्तर की सूची में चिन्हांकित होगें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिप्रा ने द्वितीय बार यह उपलब्धि हासिल की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।