MP Accident News – दुखद हादसा : 400 फीट गहरी खाई में गिरी जीप25 लोग थे सवार  8 के शव मिले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

mp Accident News. मध्यप्रदेश से लगे महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ताेरणमाल दर्शन कर लौट रहे भक्तों की जीप खाई में गिर गई। खड़की घाट पर जीप रिवर्स होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन चकनाचूर हो गया तो खाई में लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया। देर रात सर्चिंग में 8 लोगों के शव मिले। अभी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

घटना रविवार को शाम 4.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जीप में 25 लोग सवार थे। 4 लोग घायल हुए तो 4 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अनियंत्रित होकर जीप खड़की घाट से 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमलेट, खेरवानी, चैरवी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया ये लोग दर्शन कर लौट रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ये सभी शिवपंथी समाज के लोग है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पांच घायलों को तोरणमाल के अस्पताल पहुंचाया गया।

इनकी मौत
गुमानसिंह तुलसीराम निवासी सेमलेट, काशीराम तुमला चैरवी, जुकसिंह हरदास चैरवी, कमल रेमसिंह ठाकुर खेरवानी, मुत्रा सिलदार तड़वी चैरवी, भाकीराम सेवा चैरवी, वेरांग्या धनसिंह सेमलेट, आदंज्या बुला चैरवी की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये लोग चिखली पुनर्वास में भजन करने जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।