MP : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 162 सदस्यों वाली सूचि जारी, सदस्यों की जाति लिखी विवाद बढ़ा तो डिलीट कर संसोधन किया

sadbhawnapaati
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को देर रात प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आगमन से चंद घंटे पहले जारी की गई सूची में 162 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया गया है। वहीं 218 नेताओं को, जिसमें पूर्व सांसद-पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 28 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम दिग्गज नेताओं के नाम हैं। सिंधिया समर्थकों में भोपाल से कृष्णा घाटगे को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर, आलोक संजर, डॉक्टर हितेश वाजपेयी, तपन भौमिक, गोपाल सिंह मीणा, रामदयाल प्रजापति, भक्त पाल सिंह राठौर और रघुनंदन शर्मा को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति की सूची फाइनल करने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच लंबी बैठक चली थी।

ज्ञात हो की सूची में पहली बार पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी जाति लिख दी गई। सूची सोशल मीडिया पर जारी की गई थी, इसलिए विवाद होते ही 10 मिनट बाद इसे हटा लिया गया। इसके बाद रात 12:45 बजे पदाधिकारियों की जाति हटाकर संशोधित सूची जारी की गई।

 [/expander_maker]

Share This Article