एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित : 10वीं में नैंसी और सुचेता ने, 12वीं में प्रगति ने किया टॉप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इशिता, खुशबू और हर्षिता संकाय में टॉपर

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परिणाम जारी किया। परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in अथवा mpbse.mponline.gov.in व mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
सीएम शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं कैलाश विजयवर्गीय ने परिणाम में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
 
18 लाख के करीब छात्रों ने दी थी परीक्षा

मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन न 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था।
दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
परीक्षा में करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
यह रहा सफलता प्रतिशत  
12वीं कक्षा में 6 लाख 97 हजार 880 में से 72.72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 छात्रों में से 59. 54 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है।
12वीं में सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही 10वीं के 19.49% प्राइवेट विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं, 12वीं के 32.90 फीसदी प्राइवेट छात्र पास हुए हैं। 
ये बने टॉपर
मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं बोर्ड में कला संकाय में इशिता, विज्ञान संकाय में प्रगति और वाणिज्य संकाय खुशबू टॉपर बनीं हैं। वहीं, हाई स्कूल की मेरिट में हाई स्कूल की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं।
जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।