मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल MPPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक-मुख्य परीक्षा 2019 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन की ओर से हाईकोर्ट ने इस मामले में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि 3 हफ्ते के भीतर MPPSC राज्यसेवा परीक्षा 19-20 के रिजल्ट जारी किए जा सकेंगे।
बता दे राज्य संगठन अपाक्स सहित 47 याचिकाओं में PSC की परीक्षा नियम में संशोधन के अलावा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2019 प्रारंभिक परीक्षा 2020 की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी गई थी।
जिसके लिए परीक्षा नियम में संशोधन करने की मांग की गई थी। वही याचिका में कहा गया था कि परीक्षा नियम में संशोधन के जरिए यह प्रावधान घोषित किया जाए की मेरिट में आने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में शामिल नहीं किया जाएगा।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पीएससी में यदि यह नियम लागू होते हैं तो PSC में आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आरक्षण प्रतिशत संख्या 113 पहुंच जाएगी।
जिस मामले पर सुनवाई की जा रही है वहीं आरक्षण नियम संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।
कैबिनेट में मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद MPPSC प्रारंभिक-मुख्य परीक्षा 2019 और प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


