कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है.
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी. फिर उन्हें बंसल अस्पताल में एडमिट किया गया. बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया. गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया.
मांडवी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया- ‘मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला.’ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि!’
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
महिला कॉंग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मॉंडवी चौहान के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 29, 2021
दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट- कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता थीं मांडवी
मांडवी चौहान के निधन पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया- ‘महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ. वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं. परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
एमपी में रोके नहीं रुक रहा कोरोना
मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण जबरदस्त तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में कोरोना के आज 12758 नये केस सामने आए. लेकिन उससे ज़्यादा 14156 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. प्रदेश में कुल 105 लोगों की मौत हो गयी और अभी प्रदेश भर में कोरोना के 92773 एक्टिव मरीज हैं. इसके चलते अब सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.
[/expander_maker]