MP News – एमपीईबी में लंबित अनुकंपा प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर नियुक्ति दी जाए: कमलनाथ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बिजली विभाग के अनुकंपा आश्रितों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
 
बीती 29 जुलाई को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर विभाग में लंबित अनुकंपा के प्रकरणों का निराकरण कराकर नियुक्ति दिलाने का आग्रह करते हुए ज्ञापन दिया था। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले दिवंगत कर्मियों के परिजनों की ओर से असगर खान, विनोद केवट, राकेश यादव, हेमराज यादव, संजय कुशवाहा, ललित चौहान एवं अमित हरोड़े शामिल थे।
 
दिवंगत कर्मियों के परिजनों की ओर से कमलनाथ को दिए गए ज्ञापन के बाद उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को पत्र लिखकर कहा कि 15 नवंबर 2000 से 10 अप्रैल 2012 के मध्य के विशेष प्रकरणों, दुर्घटना में मृत्यु आदि में अनुकंपा नियुक्ति के निर्देश है, इसके बाद भी दिवंगत कर्मियों के परिजन अनुकंपा नियुक्ति के लिए परेशान हो रहे हैं, और लगातार वे इसकी मांग कर रहे हैं, विभाग की ओर से अनुकंपा नहीं दिए जाने से दिवंगत विद्युतकर्मियों के परिवार पीडि़त और परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रमुख सचिव को पत्र में लिखा कि दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति मिल सके, इसके लिए प्रचलित प्रावधानों में संशोधन करने की जरूरत हो तो उस दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें, लेकिन बिजली विभाग के सभी दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। कमलनाथ द्वारा ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के बाद सालों से परेशान हो रहे दिवंगत कर्मियों के परिजनों में अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद जागी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।