MP News – किसानों ने मांगी खाद तो मिली लाठियां, मंत्री बोले-हट तमीज नहीं है… तुम राष्ट्रपति हो क्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. मध्य प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान है. लेकिन उसने कहीं मिल रही हैं लाठियां और कहीं मंत्री की फटकार. अन्नदाता के ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक मुरैना का है जहां खाद की मांग करने आए किसानों पर पुलिस ने लाठी बरसाई. भिंड में खुद मंत्री जी एक किसान को दुत्कार रहे हैं. इस सबके बीच राजनीति जारी है.

ये दो वीडियो मुरैना और भिंड के हैं. पहले वीडियो में मुरैना के कैलारस में खाद मांग रहे किसानों पर लाठियां भांजी गयीं. दूसरा भिंड का है जिसमें राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया किसान को डांट रहे हैं-हट, मैं कलेक्टर से बात कर रहा हूं, तू राष्ट्रपति का है क्या

खाद की किल्लत
फसलों की बोवनी का समय है. किसान को अच्छे बीज और खाद पानी सब चाहिए. लेकिन उन्हें ये तो नहीं मिल रहा उसके बजाए लाठियां और दुत्कार मिल रही है. मुरैना का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खाद की किल्लत के कारण किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान इतने परेशान हैं कि उन्होंने सबलगढ़ तहसील के गल्ला मंडी परिसर में खाद छीनने की कोशिश की.

किसानों के अपमान का दूसरा मामला भिंड का है. यहां राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने किसान को दुत्कार दिया. मंत्री यहां मेगहांव के सड़ा गांव में एक भागवत कथा में शामिल होने आए थे. उनसे मिलने किसान भी पहुंच गए. एक किसान अपनी कोई परेशानी उनसे कहना चाहता था. उसने मंत्री से खाद दिलाने की गुहार लगाई थी किसान ने बोलना शुरू ही किया था कि भदौरिया झल्ला गए. वो बोले- हट दिखायी नहीं दे रहा है कलेक्टर से बात कर रहा हूं. तमीज नहीं है… तुम क्या राष्ट्रपति हो… हट… इसके बाद मंत्री मौके से रवाना हो गए.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।