MP News – आज से प्रदेशभर में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान श्रृंखला,  23 लाख डोज लगाने का लक्ष्य

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आज यानी  बुधवार 10 नवंबर से मध्य प्रदेश में कोविड टीकाकरण महाअभियान की श्रृंखला शुरू हो है। इसके तहत प्रदेश में 23 लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को कोरोना से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 25 दिसम्बर तक प्रदेश में सम्पूर्ण टीकाकरण हो जाये।
सीएम शिवराज ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपनी एवं अपनों की रक्षा के लिये कोविड के दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवायें। साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करें। कोविड का टीका नहीं लगवाना स्वयं के लिये तो खतरा है ही, अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर न केवल अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा, बल्कि ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना होगी, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिये कि वे टीकाकरण महाअभियान में प्रेरक की भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10, 17 एवं 24 नवंबर और 1 दिसम्बर को कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जायेगा। इसका लक्ष्य है प्रदेश के ऐसे सभी पात्र व्यक्ति, जिन्हें कोविड के दोनों टीके नहीं लगे, उन्हें कोविड टीके के दोनों डोज लगाये जाना सुनिश्चित करना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 25 दिसम्बर तक प्रदेश में सम्पूर्ण टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अत: सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में सक्रिय भूमिका निभाएँ और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, ग्राम, विकासखण्ड एवं जिला-स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं, कोरोना वॉलंटियर्स, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर ऐसे घरों को चिन्हित किया गया है, जिनमें कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज सभी सदस्यों द्वारा नहीं लगवाये गए हैं, उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जायेगा। सभी के समन्वित प्रयासों से हम प्रदेश को शत-प्रतिशत टीकाकरण की श्रेणी में लाकर प्रदेशवासियों को कोरोना से सुरक्षा कवच प्रदान करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।