"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
बी.टेक के स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, हादसे के समय मोबाइल पर बात करते हुए गया था छत पर
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके थाना इलाके में स्थित सम्राट कॉलोनी में रहकर कर बीटेक की पढाई कर रहे छात्र द्वारा चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है., कि छात्र मोबाइल पर बात करते हुए छत पर गया था।
वहीं घटना के बाद उसे नाजुक हालत मे उपचार के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चूकी थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की जांच शुरु कर दी है।
थाना पुलिस ने बताया कि मूल रुप से नारंगाबाद गोरखपुर नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला 22 वर्षीय सफदर हुसैन पिता आरिफ हुसैन अपने दोस्तों के साथ अशोका गार्डन इलाके में स्थित सम्राट अपार्टमेंट में किराए से रहता था।
वो बंसल कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था, सफदर करीब तीन साल से सम्राट कॉलोनी में दोस्त आदित्य दुबे के साथ रह रहा था। रविवार रात करीब ग्यारह बजे सफदर मोबाइल पर बात करते हुए छत पर गया था।
उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वो सभी मोबाइल पर बात करते हुए अक्सर छत पर चले जाया करते थे। छत पर गये सफदर ने चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
जोर की आवाजे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी मिलते ही उसके रूम पार्टनर भी नीचे आ गये। तत्काल ही सफदर को इलाज के लिये पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चूकी थी।
हॉस्पिटल मे डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही सफदर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस को शुरुआती छानबीन में फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सके।
पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। आगे की जॉच मे पुलिस मृतक के रूम पार्टनर और दोस्तों के साथ ही मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। वही पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक छात्र के परिवार वाले भोपाल आ गये और पोस्टमार्टम के बाद शव गोरखपुर ले गए।
MP News – 2
छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने लगाया छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला रायगढ़ जिले का है। 21 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने रायगढ़ के भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की थी।
अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं उमेश अग्रवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने घटना के संबंध में सफाई पेश की है। अग्रवाल का कहना है यह घटना सत्य नहीं है और उन्हें फंसाया जा रहा है।
जून 2021 की है घटना
सिटी कोतवाली थाना के प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि 21 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने एक अप्रैल को पुलिस में मामले की शिकायत की थी।
इसमें उसने बताया था अग्रवाल ने दो जून, 2021 को भाजपा कार्यालय स्थित अपने कक्ष में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। नागर ने कहा कि मामले की जांच जारी है। अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है
MP News – 3
सिवनी: नदी पर नहाने गए तीन नाबालिग बहे, गोताखोरों तलाशने में जुटे
बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी में तीन नाबालिग नदी में बह गए हैं। तीनों की तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। बताया जा रहा है कि एक किशोर डूब रहा था, उसे बचाने में अन्य दो नाबालिग भी डूब गए।
जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी पर तीन किशोर नहाने पहुंचे थे। तीनों किशोरों की उम्र 15 से 16 साल के बीच की बताई जा रही है। इसी दौरान नहाते समय एक किशोर डूबने लगा। उसे देख साथ गए दोनों किशोर बचाने के लिए नदी में उतर गए।
लेकिन वे दोनों भी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गार्ड और तैराक पहुंच गए और उन्हें तलाशने की कोशिश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी एसडीआरएफ को भी दी गई थी। मुख्यालय नजदीक होने के बाद भी टीम नहीं पहुंची थी। एक गोताखोर तीनों किशोरों को तलाश रहा था।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।