धार। दाहोद एवं छोटा उदयपुर धार रेल लाओ महासमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार मानते हुए बताया की धार के सांसद छतर सिंह दरबार ने प्रधानमंत्री जी को बताया था कि मध्यप्रदेश और गुजरात के आदिवासी बाहुल क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए इंदौर दाहोद रेल लाइन आने से पुरे क्षेत्र का बहुआयानी विकास होगा।
जिस का लाभ यहाँ के लाखो आदिवासी को मिलेगा और आपका वादा भी पूरा होगा। तुरंत प्रधान मंत्री ने रेल मंत्रालय को बंद पढ़ी परियोजना को शुरू करने का आदेश दिया।
अब रेल परियोजना को रतलाम रेल मंडल ने भी पिछले दिनों हरी झंडी देकर सन 2024 तक इंदौर दाहोद रेल लाइन धार तक लाने का लक्ष निर्धारित किया गया है। जिसे सुन कर पुरे क्षेत्र में हर्ष की लहर फ़ैल गई है।
रेल लाओ महा समिति ने पिछले दिनों सर्किट हॉउस पर सांसद छतर सिह दरबार का आभार मानते हुए महा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल, प्रवीन टांक, शांतिलाल शर्मा ने उनका सम्मान करते हुए निवेदन किया की प्रधान मंत्री कार्यलय इस रेल परियोजना की निगरानी में चलेगी तो ही पूरा होगा।
कामछोटा उदयपुर धार रेल लाइन भी सन 2024 तक धार तक लाने का लक्ष बङौदा रेल मंडल का है।
उसका काम जोबट से धार की और तेज गति से चल रहा है। रेल स्टेशन बनाने का काम इंदौर दाहोद परियोजना को करना है।
जो वर्तमान में यह रेल लाइन छोटा उदयपुर धार से जुङ सकती है जो 2024 तक निकट भविष्य में बङौदा होकर मुंबई आसानी से पहुँचा जा सकता है।
मुंबई की दूरी 120 किमी कम होगी। आदिवासी भारत की विकास से जुड़ जाएंगे, भाजपा का वादा भी पूरा होगा। सांसद दरबार के साथ भाजपा के वरिष्ट नेता अन्तु अग्रवाल व विश्वास पाण्डे का भी स्वागत किया।