MP News in Hindi – मध्यप्रदेश की टॉप हिंदी ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Contents

MP News in Hindi-1

विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री के उस बयान की आलोचना की है जिसमें सीएम ने कहा है कि भाजपा का महापौर नहीं होगा तो शहर विकास से वंचित हो जाएगा। तंखा ने एक ट्वीट करके लिखा है ‘मुख्यमंत्रीजी यह कैसी धमकी। की यदि भाजपा के महापौर को शहर नहीं चुनेगा तो लोग विकास से वंचित होंगे। यह कोई सुलझे मुख्यमंत्री के बोल नहीं है। क्या आप या आपकी पार्टी पूरे समय सत्ता में रहेगी। यह अलोकतांत्रिक और घमंड का प्रतीक है। जनता जवाब देगी।’

MP News in Hindi-2

जबलपुर : ईओडब्ल्यू की कार्रवाई- बालाघाट में तहसीलदार रीडर 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर। ईओडब्ल्यू ने बालाघाट में तहसीलदार के रीडर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये पहले ले चुका था। शिकायत कर्ता ने फैक्टरी की जमीन के खसरे से अलग हो चुके भागीदारों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर तहसीलदार के रीडर सहायक ग्रेड थ्री पैमेंद्र हरिनखेड़े ने 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार बालाघाट की विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले अरुण जेठवा ने जबलपुर ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। बताया था कि फैक्टरी की जमीन के खसरे से अलग हो चुके भागीदारों के नाम हटाने के लिए तहसीलदार के रीडर पैमेंद्र हरिनखेड़े को आवेदन दिया था, जिसके बदले में उससे 40 हजार रुपये की घूस मांगी गई।

जेठवा ने बताया कि पहले आरोपी ने 50 हजार रुपये मांगे थे, बाद में बात  40 हजार में तय हुई। 15 जून को पांच हजार ले चुका था। जबलपुर ईओडब्ल्यू ने शिकायत की पड़ताल के बाद रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत कर्ता को रविवार को बालाघाट स्थित लालबर्रा में तहसीलदार के रीडर के निवास पर 35 हजार रुपये देकर भेजा गया। जैसे ही अरुण जेठवा ने पैमेंद्र हरिनखेड़े को रुपये दिए, वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

 

MP News in Hindi-3

खरगोन : सरपंच पद की महिला उम्मीदवार की नदी में डूबने से मौत, सरपंच पद का चुनाव भी स्थगित

खरगोन। शनिवार को सरपंच पद की महिला उम्मीदवार की डूबने से मौत हो गई। महिला रोज की तरह नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।  मौके पर पहुंचे नाविकों ने महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। महिला को सनावद के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर महिला की मौत के बाद सरपंच पद का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया है।

खरगोन की ग्राम पंचायत टोकसर की रहने वाली 30 साल की पिंकी केवट टोकसर ग्राम से सरपंच की उम्मीदवार भी थीं। महिला के पति अशोक ने बताया कि  रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 5 बजे पिंकी नहाने के लिए नर्मदा नदी पर गई थी। उन्हें तैरने नहीं आता था। नहाने के दौरान वह डूबने लगी। जब आसपास के लोगों ने देखा तो नाविकों को मदद के लिए बुलाया। लेकिन नाविक जब तक उनके पास मदद के लिए पहुंचते तब तक वह डूब चुकी थीं और उनकी मौत हो गई थी। ,

स्धगित हुआ चुनाव…

महिला सरपंच उम्मीदवार को सनावद के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। सरपंच पद की महिला उम्मीदवार की मौत की खबर रिटर्निंग अधिकारी तक भी पहुंची।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।