MP News – स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में पश्चिम जोन में मध्यप्रदेश को मिला प्रथम स्थान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

:: जिलों की श्रेणी में इन्दौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान ::
:: स्वच्छ भारत दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार ::
इन्दौर। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2022 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छ भारत पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह समारोह देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, जिलों, ब्लॉकों आदि को स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पश्चिम जोन के राज्यों में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह जिलों की श्रेणी में पश्चिम जोन में प्रथम स्थान भोपाल जिले एवं तीसरा स्थान इन्दौर जिले को प्राप्त हुआ है। सुजलाम 1.0 कैम्पेन में मध्यप्रदेश को पहला और सुजलाम 2.0 कैम्पेन में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।