MP News –  शीत लहर की चपेट में मध्यप्रदेश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सर्द हवाओं के साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड रही है. अगले तीन दिनों तक रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है. हिमालय रीजन में बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड रही है. पहली बार सागर, सिवनी, नौगांव, सीहोर और गुना में शीतलहर चली, जबकि ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के आसार बने हुए हैं. यहां तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है.
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि 3 दिन तक इसी तरह सर्दी रहेगी. भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान कई जिलों में शीत लहर चलेगी और कोल्ड डे रहने की संभावना है. प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं. ठंड सहनी रहेगी लेकिन कमजोर लोगों सहित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी वाले लोगों के लिए चिंताजनक है. ऐसे में लोग ज्यादा समय तक ठंड में ना रहें. ढीली हल्के वजन कई सतहों वाले गर्म ऊनी कपड़े पहनें. सिर गर्दन हाथों को अच्छे से ढ़क कर रखें.
किसानों के लिए सलाह
किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह है कि पाला होने की स्थिति में शाम के समय अनावश्यक खेत की मेड ना घुमा करें. वहीं खेत की सिंचाई शाम और रात के समय करें. इसके अलावा सल्फर का दो एम एल प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. पाला लगने के तुरंत बाद यानी अगले दिन सुबह ग्लूकोनडी 10 ग्राम 35 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।