mp news – 1
कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर आईटी, सोशल मीडिया और जिला प्रभारियों को दी ट्रेनिंग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया संबोधित
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उपस्थित पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा कांग्रेस की दस्यता अभियान पर विशेष फोकस करते हुए गांव गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने हेतु निर्देशित किया । इस अवसर पर श्री नाथ ने कहा कि मंडलम, सेक्टर और बूथ में अधिक से अधिक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएं। घर चलो, घर घर चलो कार्यक्रम में तेजी लाएं, डिजिटल सदस्यता को ज्यादा महत्व दे।
बैठक में आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी मंडलम सेक्टर के प्रभारी एनपी प्रजापति, डिजिटल सदस्यता प्रभारी दीपक जॉन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, विधायक रवि जोशी सहित आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी और जिला प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक में आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी मंडलम सेक्टर के प्रभारी एनपी प्रजापति, डिजिटल सदस्यता प्रभारी दीपक जॉन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, विधायक रवि जोशी सहित आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी और जिला प्रभारी उपस्थित थे।
mp news – 2
नेशनल पेंशन स्कीम का विरोध पकडऩे लगा जोर

-पौने पांच लाख से अधिक कर्मचारी कर रहे आंदोलन
प्रदेश में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)का विरोध दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। प्रदेश के लाखों कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और सबकी मांग है कि अंशदाई पेंशन नेशनल पेंशन स्कीम बंद की जाए और पुरानी पेंशन लागू की जाए। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के दो लाख 85 हजार शिक्षक, डेढ़ लाख संविदाकर्मी और 48 हजार स्थाईकर्मी अप्रैल में आंदोलन और तेज करेंगे।
गौरतलब है कि अंशदाई पेंशन नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के खिलाफ और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों का आंदोलन पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। जब सरकार ने मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो शिक्षकों ने मनोकामना यात्रा निकाली। इसका समापन 25 दिसंबर 2021 को भोपाल में होना था, पर सरकार ने सख्ती से इसे रोक दिया। इससे शिक्षकों की नाराजगी बढ़ गई और अब वे अप्रैल में बड़े आंदोलन की तैयारी जुट गए हैं। जिलों में बैठकों को दौर शुरू हो चुका है। शिक्षकों ने तय किया है कि इस बार अनुनय-विनय नहीं, ताल ठोककर मैदान में उतरेंगे। उधर, राजधानी में स्थाईकर्मियों का प्रदर्शन 76 दिन से चल रहा है।
अंशदाई पेंशन लाभकारी नहीं
वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को सरकार अंशदाई पेंशन दे रही है। इसमें कर्मचारी के मूलवेतन से 10 प्रतिशत राशि काटकर पेंशन खाते में जमा कराई जाती है और 14 प्रतिशत राशि सरकार मिलाती है। कर्मचारियों का कहना है कि इसका उन्हें कोई लाभ नहीं है। जो राशि जमा होती है, उसमें से 50 प्रतिशत सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त मिल जाती है और शेष 50 प्रतिशत राशि से पेंशन दी जाती है। पिछले दो सालों में सेवानिवृत्त हुए कई शिक्षकों को पेंशन ही नहीं मिल रही है क्योंकि उनके खाते में पेंशन देने लायक राशि ही इकट्ठा नहीं हुई। जबकि, अन्य शिक्षकों को पांच सौ से तीन हजार रुपये महीना ही पेंशन मिल रही है। शिक्षकों का कहना है कि इस राशि से परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
mp news – 3
भोपाल-इंदौर इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें रहेगी रद्द

रेलवे ट्रैक में सुधार कार्य के चलते बेरछा—कालीसिंध स्टेशन के बीच चार ट्रेनें रद्द रहेगी। उक्त ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहते हुए उज्जैन से भोपाल के बीच नहीं चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल से इंदौर के डॉ आंबेडकर नगर के बीच चलने वाली भोपाल-डॉ आंबेडकर नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 फरवरी को नहीं चलेगी। वहीं दाहोद से भोपाल के बीच चलने वाली दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस को दाहोद से उज्जैन के बीच चलाया जाएगा। उक्त दोनों ही ट्रेनों को भोपाल—उज्जैन रेलखंड में बेरछा—कालीसिंध स्टेशन के बीच ट्रैक के सुधार कार्य करने के लिए रद्द किया है। इसी तरह राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 23 फरवरी को हमसफर एक्सप्रेस संतरागाछी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना नहीं होगी। इस ट्रेन को एक दिन के लिए रद्द किया है। इसी तरह संतरागाछी से 24 फरवरी को चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी रद रहेगी, इसलिए यह ट्रेन 25 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। दो अन्य ट्रेनों को भी एक-एक दिन के लिए रद्द किया है। बिलासपुर मंडल के झाराडीह-खरसिया-राबर्टसन रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के काम के चलते रद किया है। ट्रेन 12194 जबलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 से 26 फरवरी तक, ट्रेन 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 20 से 28 फरवरी तक, ट्रेन 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 20 से 28 फरवरी तक, ट्रेन 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस 20 से 28 फरवरी तक, ट्रेन 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस 19 से 27 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर ठहराव नहीं लेंगी। इस स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों के ठहराव को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।ट्रेन 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस 24 फरवरी को व ट्रेन 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस 27 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। ट्रेन 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 22 फरवरी को व ट्रेन 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 24 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
mp news – 4
फरवरी के 20 दिन बीते, होले-होले गर्म शुरुआत, तापमान में उछाल


फरवरी का 1 सप्ताह ही शेष बचा है। अब जाकर मौसम में गर्म शुरुआत धीरे-धीरे हो रही है। दिन और रात दोनों तापमान में पिछले 4 दिनों में 4 से 5 डिग्री का उछाल दर्ज कराया है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा चल रहा है, यानी होले- होले अब गर्म दिनों की शुरुआत हो चुकी है। दिन में भी अब गर्मी का एहसास होने लगा है, वहीं शाम होते-होते भी लगने लगा है कि गर्मी दस्तक देने लगी है।
इस बार ठंड की शुरुआत देरी से हुई थी, जिसके चलते ठंड की विदाई देरी से हो रही है। फरवरी के 20 दिन बीतने के बाद अब ठंड का एहसास कमजोर हुआ है। दिन और रात के समय गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है। सुबह-शाम को हल्की ठंडी हवाओं का असर है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले सप्ताह में ठंड की पूरी तरह विदाई हो जाएगी और गर्मी का भरपूर एहसास शुरू होगा। हो सकता है कि होली के बाद गर्मी प्रचण्ड वेग में नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जिस तरह कड़ाके की ठंड पड़ी है, उसी तरह गर्मी भी प्रचण्ड रूप दिखाएगी।


