MP News – टीकाकरण महाअभियान-10 में फिर कायम हुआ राष्ट्रीय रिकार्ड, धन्यवाद मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

* जन-भागीदारी से रिकार्ड वैक्सीनेशन में मिली सफलता
* एक दिन में 15 लाख को लगी वैक्सीन डोज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरूक जनता को ह्रदय से धन्यवाद दिया है, जिनके सहयोग से टीकाकरण महाअभियान-10 को व्यापक सफलता मिली।
गुरूवार 16 दिसम्बर को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान में रात्रि 9 बजे तक 14 लाख 89 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल ने अहम रोल अदा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए एक दिन में 15 लाख वैक्सीन की डोज लगाकर एक बार फिर से मध्यप्रदेश ने रिकार्ड कायम किया है।
बता दें कि अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 18 लाख 5 हजार 926 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 4 करोड़ 52 लाख 42 हजार 372 नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।