MP News – नाहरगढ़ में दशहरे के दूसरे दिन एकादशी पर निकलेंगा  झांकियों का कांरवा, परम्परा का 10 वे वर्ष में प्रवेश, प्रत्येक झांकियों को 7100/- रूपए नगद राशि दी जाएगी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Mandsaur news – परम्परा हमारी जड़ें है  इनको जिन्दा रखना ही हमारा लक्ष्य – ओमगिरी गोस्वामी

नाहरगढ़, मंदसौर | नाहरगढ़ नगर में दशहरे के एक दिन बाद एकादशी के अवसर पर परंपरागत रूप से झिलमिलाती झांकियों का चल समारोह निकाला जाएगा । यह आयोजन विगत 9 वर्षों से नाहरगढ के युवा समाजसेवी ओमगिरी गोस्वामी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, धार्मिक या फिर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात हो तब सबकी जुबान पर एक ही नाम आता है गोस्वामी परिवार और यही कारण है कि वर्षों से चली आ रही प्रथा जब लुप्त होने लगी तो उसे निरन्तर तक जारी रखने का बीड़ा उठाने का काम भी गोस्वामी परिवार के युवा समाजसेवी ओमगिरी गोस्वामी ने किया ।
दशहरे के दूसरे दिन निकलने वाली झांकियों का चल समारोह इस बार 10 वे वर्ष में प्रवेश कर रही है। नाहरगढ़ में दशहरे के एक दिन बाद एकादशी पर असत्य पर सत्य की विजय की खुशी में झांकियां निकाली जाती थी तथा अपने उत्साह को प्रदर्शित किया जाता था।
लेकिन समय के साथ साथ और प्रोत्साहन के अभाव में धीरे-धीरे नाहरगढ़ में निकलने वाली झांकियों की संख्या में कमी आने लगी और धीरे-धीरे झांकियां बंद होने की कगार पर आ गई।
अंत में सिर्फ दो झांकियां ही शेष रह गई। झांकियां के कम होने के कारण नाहरगढ़ में जो एकादशी पर भीड़ उमड़ती वह धीरे धीरे समाप्त हो गई । तब नाहरगढ की इस परंपरा को कायम रखने का बीड़ा समाजसेवी गोस्वामी परिवार के ओमगिरी गोस्वामी ने उठाया और अब वे इस परंपरा को निरंतर बनाए रखे हुऐ है
ज्ञात हो की विगत वर्ष कोविड के चलते आयोजन नहीं हो सका । गोस्वामी ने झांकियो को प्रोत्साहन देना प्रारंभ किया और 9 वर्षों के सफल योगदान का नतीजा यह निकला कि अब नाहरगढ़ व आसपास क्षेत्र की जनता दशहरे के बाद एकादशी का इंतजार करती है।
इस वर्ष भी गोस्वामी द्वारा प्रत्येक झांकियों को 7100/- रूपए नगद राशि दी जाएगी साथ ही  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाली झांकियों को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।