MP News – पौध-रोपण महा अभियान को मिला भारी जन-समर्थन, एक से 5 मार्च के बीच रोपे गये 14 लाख से अधिक पौधे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

साढ़े 10 लाख लोगों ने पंजीयन करा कर 3 माध्यमों से प्रेषित की जानकारी

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश को प्राकृतिक, वन सम्पदा और ऑक्सीजन से भरपूर बनाने के संकल्प में प्रदेश के नागरिकों ने तन-मन-धन से समर्थन दिया है।
गत एक से 5 मार्च तक चले पौधरोपण महा अभियान में 14 लाख 28 हजार 408 पौध-रोपण की जानकारी मिली है।
इनमें से 10 लाख 51 हजार 608 लोगों ने अभियान के तहत मिस्ड कॉल, सी.एम. इवेंट्स और अंकुर-वायुदूत एप में रजिस्ट्रेशन करवा कर 8 लाख 97 हजार 590 पौधों का रोपण किया।
इनके अलावा प्रदेशभर में 5 लाख 30 हजार 818 ऐसे पौधे भी लगाये गये, जो तीनों में से किसी भी माध्यम से पंजीकृत नहीं हुए। शासन द्वारा पौध-रोपण की पुष्टि के लिये वेरिफायर्स की नियुक्ति की गई थी।
पर्यावरण विभाग द्वारा अभियान से जुड़ने वाले लोगों के लिये 3 माध्यम- मिस्ड कॉल, सी.एम. इवेंट्स और अंकुर-वायुदूत एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर फोटो डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी।
मिस्ड कॉल के माध्यम से एक लाख 80 हजार 217 कॉलर ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें एक लाख 19 हजार 128 यूनिक कॉलर और इतने ही पौध-रोपण शामिल हैं।
अंकुर-वायुदूत एप के माध्यम से 8 लाख 80 हजार 367 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर 7 लाख 26 हजार 349 पौध-रोपण किया। इंदौर, भोपाल और होशंगाबाद जिले के लोगों ने जमकर भाग लिया।
इंदौर जिले में एक लाख 24 हजार 529 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा कर 97 हजार 837, भोपाल जिले में 68 हजार 403 लोगों 68 हजार 233 पौध-रोपण और होशंगाबाद जिले में 81 हजार 964 रजिस्ट्रेशन के बाद 64 हजार 200 पौध-रोपण हुए।
सी.एम. इवेंट्स में 46 हजार 101 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर 52 हजार 113 पौध-रोपण किया और 87 हजार 645 फोटो अपलोड किये।
इसमें 10 हजार 49 फोटो अकेले अलीराजपुर जिले में अपलोड किये गये। पौध-रोपण करने वाले अग्रणी जिलों में भोपाल 8338, इंदौर 8577, मंदसौर 7951, धार 7853, खरगोन 6897, बड़वानी 6689 आदि शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।