MP News – प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई गांवों में बाढ़ के हालात, तो वहीँ शिवपुरी में बवंडर से कम हुआ तालाब का पानी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर है। वहीं कई गांव में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारी बारिश के चलते रीवा और सिंगरौली में मकान गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने रीवा,सागर,भोपाल संभागों के जिलों समेत आगर और शाजापुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इधर ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों समेत नीमच, मंदसौर में भारी से अति भारी की संभावना जताई है। श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील की कुंवारी नदी उफान पर है। कुंवारी नदी पर बना बड़ा पुल डूबा गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। धर्मशाला और बस स्टैंड पर बनी दुकानों में पानी भर गया है। पैलेस में फंसे 30-40 लोग रेस्क्यू किया जा रहा है।

वही शिवपुरी में बवंडर से कम हुआ तालाब का पानी 

शिवपुरी जिले के बिलोकला गांव में भारी बरसात के बीच एक बवंडर उठा और तालाब के पानी को आसमान की तरफ ले उड़ा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। इस घटना के कारण आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। वीडियो में एक बवंडर साफ दिखाई दे रहा है यह बिल्कुल वैसा है जैसा गर्मी के मौसम में रेगिस्तानी इलाकों में उगता है। लोगों का कहना है कि बवंडर के बाद तालाब में लगभग 2 फीट पानी कम हो गया है। वहीं आस-पास सिंघाड़े की फसल लगी थी जो पूरी फसल जड़ से उखड़ गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।