MP News – मध्य प्रदेश के इस डीएम ने रोक दी खुद की सैलरी, शिकायतों के निपटारे में देरी हुई तो उठाया कदम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अभी तक आपने सुना होगा कि काम में विलंब होने पर डीएम ने किसी कर्मचारी की सैलरी रोक दी। लेकिन मध्य प्रदेश में जबलपुर के डीएम ने खुद अपनी ही सैलरी रोक दी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली आम जनमानस की शिकायतों के निपटारे में देरी पर उन्होंने खुद को यह सजा दी है। डीएम ने अपने साथ कुछ अन्य अधिकारियों की भी दिसंबर महीने की सैलरी रोकी है।
31 दिसंबर तक की दी डेडलाइन
डीएम करमवीर शर्मा सोमवार को जिला पंचायत ऑफिस में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान 100 से ज्यादा दिनों तक शिकायतें पेंडिंग रहने पर उन्होंने यह आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर के डीएम करमवीर शर्मा ने जिला ट्रेजरी अधिकारी को आदेश पर अमल का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को संवेदनशील बनने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने तय समय के भीतर शिकायतों का निपटारा करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहाकि सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना जाना चाहिए। उन्होंने 100 दिन से पेंडिंग शिकायतों के निपटारे के लिए 31 दिसंबर की समयसीमा तय की है।
कुछ तहसीलदारों के रोके गए इंक्रीमेंट
शर्मा ने साफ-सफाई और हेल्पलाइन से संबंधी मामलों पर ठीक से ध्यान न देने के लिए डिप्टी म्यूनिसपल कमिश्नरों की सैलरी रोकने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ तहसीलदारों के इन्क्रीमेंट भी रोकने के निर्देश दिए। इन तहसीलदारों के खिलाफ रेवेन्यू मामलों में लापरवाही बरतने की शिकायत है। वहीं प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का इंक्रीमेंट विभिन्न मामलों को सही ढंग से न डील करने पर रोकी गई है। वहीं जिला विपणन अधिकारी को मीटिंग न अटेंड करने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।