MP News – दिल्ली संसद घेराव में मध्य प्रदेश से शामिल होंगे हजारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

युवा कांग्रेस बेरोजगारी महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में फूंकेंगे बिगुल – विवेक त्रिपाठी
भोपाल। दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस भी सहभागिता करेगी।
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 5 अगस्त 2022 को भारतीय युवा कांग्रेस देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने सभी प्रदेश इकाइयों,जिला इकाइयों,ब्लॉक इकाइयों को निर्देश दिए कि देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार को होने वाले संसद घेराव में शामिल हो उसी तारतम्य में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता  संसद भवन घेराव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता चौतरफा महंगाई की मार से परेशान हैं आए दिन रसोई गैस,पेट्रोल,डीजल के दाम बढ़ रहे हैं केंद्र सरकार ने खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाकर देश की जनता के साथ अन्याय किया है जिसके विरोध में पूरे देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने ब्लॉक,जिला और प्रदेश इकाइयों से समन्वय कर धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे और सरकार से आम आदमी को राहत देने की मांग करेंगे।
त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव के समय कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो हम प्रदेश के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ सरकारी नौकरियां देंगे लेकिन हकीकत यह है कि 8 वर्षों में केंद्र सरकार सिर्फ 8 लाख युवाओं को ही रोजगार दे पाई है जो देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक है।
त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के आव्हान पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से संसद भवन की तरफ कूच करेंगे और इस गूंगी,बहरी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम करेंगे।
जिसमें मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू मीडिया विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव आदि राष्ट्रीय और समस्त प्रदेशों के पदाधिकारी एवं लाखों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।