MP News – केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ने की मध्य प्रदेश में दिव्यांग मोबाइल कोर्ट की सराहना, यूडीआईडी कार्ड बनाने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आयुक्त संदीप रजक ने दी म.प्र. में दिव्यांगों के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी, गुजरात में हुई दो दिवसीय संवेदीकरण राष्ट्रीय कार्यशाला

भोपाल । केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन के लिये यूडीआईडी कार्ड बनाने में तत्परता और मोबाइल कोर्ट लगाकर दिव्यांगजन की समस्याओं के निराकरण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। डॉ. खटीक ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के दिव्यांगजन को उनके अधिकार दिलाना हम सबका प्राथमिक लक्ष्य है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. खटीक गुजरात के केवड़िया में हुई दो दिवसीय संवेदीकरण राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मध्यप्रदेश के आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक ने प्रदेश में दिव्यांगजन के लिये किये जा रहे नवाचार और प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड (UDID) बनाने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। जिला स्तर पर मोबाइल कोर्ट और एडवोकेसी बैठकों में दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

श्री रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन के प्रति नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क विभाग के माध्यम से MP.MYGOV.IN पर सुझाव लिये जाकर कार्यवाही भी की जाती है।

प्राप्त सुझावों का योजनाओं के क्रियान्वयन में सफल प्रयोग किया जा रहा है। आयुक्त श्री रजक ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाकर लाभ लेने वालों के विरूद्ध की जा रही सख्ती की भी जानकारी दी।

राष्ट्रीय कार्यशाला में एडिप योजना, पेंशन योजना, एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर, नेशनल ट्रस्ट की योजनाएं, जिला लोकल लेवल कमेटी, लीगल गार्जियनशिप कमेटी, प्रादेशिक समन्वय समिति और सभी प्रदेशों में दिव्यांगों के लिये समान अवसर नीति लागू करने पर गहन चिंतन एवं मंथन हुआ।

सचिव केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सुश्री अंजली भावरा, उप मुख्य आयुक्त डॉ. जनक राज ने अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में देश के लगभग सभी प्रदेशों के निशक्तजन कल्याण आयुक्त और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।