एमपी पीएसएसी की प्रारंभिक परीक्षा 19 जून को होगी आयोजित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

-52 जिला मुख्यालयों में करीब 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे
– दो पालियों में आयोजित होगी राज्य सेवा एवं वन सेवा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएसएसी) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 19 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए दस जून को एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। इसको लेकर आयोग ने नई सूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में आयोजित इस परीक्षा की पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है। उम्मीदवार केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बता दें, कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था। इसके लिए 283 पदों पर भर्ती होनी है और विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी।

283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं

मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित हैं। राज्य सेवा की इसी महीने आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब एक हजार केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से 29 नवंबर 2022 और राज्य वन सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।