MP Sports News – पिता की इच्छा थी एजुकेशन में अपना फंड लगाओ उन्हीं की इच्छा को आगे बढ़ाने के लिए मैं यहां पहुंचा.. सचिन तेंदुलकर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देवास / खातेगांव। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 पर स्थित मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव तहसील के संदलपुर के पास परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा निर्मित बिल्डिंग की प्रगति को देखने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारत रत्न प्राप्त सचिन तेंदुलकर पहुंचे।
बताया जाता है कि ट्रस्ट द्वारा निर्मित उक्त बिल्डिंग में तेंदुलकर द्वारा भी फंड दीया जाकर उक्त बिल्डिंग को गोद लिया गया है। उसी की जानकारी लेने यहां पहुंचे ।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया यहां 2300 बच्चों के लिए उनके व्यवस्था को लेकर मैं यहां विजिट करने पहुंचा हूं।
मेरे पिता का भी सपना था कि कुछ इस प्रकार का ही कार्य किया जाए उसी को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जो बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उनका सहयोग करने की अपेक्षा से परिवार एजुकेशन सोसायटी एनजीओ संस्था का सहयोग करने का संकल्प है उसी का निरीक्षण करने मैं आज भविनी विद्यापीठ संदलपुर पहुंचा हूं। यहां की बिल्डिंग व कैंपस मे और क्या बेहतर किया जा सकता है उसका निरीक्षण करने पहुंचा हूं।
पिता की इच्छा थी कि मैं कुछ फंड एजुकेशन में दू, उसी एजुकेशन फंड की जानकारी लेने के लिए मैं यहां पहुंचा हू, यदि पिता होते तो बहुत अच्छा होता।
क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने पूरी विधानसभा की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का सम्मान किया। गोपनीय दौरे की चलते पूरी व्यवस्था प्रशासन के अधिकारियों ने संभाल रखी थी।
कड़ी सुरक्षा के बीच सचिन तेंदुलकर पहुंचे जहां मीडिया भी अलाऊ नहीं थी, ना कोई बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति दी गई।
फिर भी स्थानीय मीडिया ने व्यवस्था संभाल रहे विविधा मेडम से स्थानीय मीडिया की चर्चा को लेकर कहा तो उन्हें सहज रूप से उनसे स्वीकृति लेकर स्थानीय मीडिया से मिले व उन्हें जानकारी भी उपलब्ध कराई।
देवास अरूण उईके की रिपोर्ट
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।