एमपी तीर्थ दर्शन योजना: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 19 अप्रैल को जाएगी ट्रेन, 974 यात्री वाराणसी के लिए रवाना होंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा योजना फिर से शुरू कर रही है। यात्रा को वर्ष 2018 के चुनावों में भाजपा की हार और कोविड-19 महामारी के बाद बंद कर दिया गया। मंगलवार को वाराणसी के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा की पहली ट्रेन रवना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ दर्शन योजना की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बैठक में कहा कि भोपाल और सागर संभाग के 7 जिलों के 974 तीर्थ यात्रियों के साथ ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रेन 20 अप्रैल की सुबह वाराणसी पहुंचेगी। जो 22 अप्रैल को वापस आएगी।

वाराणसी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे यात्री प्रसिद्ध गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे और संत रविदास और संत कबीरदास के जन्मस्थानों का भी दौरा करेंगे। तीर्थयात्रियों को एमपी लौटने पर भगवान विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था करेगी। अधिकारियों के अनुसार 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, जो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।

राज्य सरकार ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सुविधा के लिए 1 डॉक्टर भी ट्रेन में उपलब्ध रहेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।