MP Top News – मध्यप्रदेश समाचार |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

News – 1

मोबाइल लूट के भाग रहे थे,फरियादी की शिकायत पर यातायात प्रबंधन पुलिस के जवानों ने पीछा कर पकड़ा
आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को एएसआई रामलाल रोमरे व आरक्षक 3565 धर्मेंद्र गौड़ चाणक्यपुरी चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे थे, इसी दौरान दो लड़को ने चाणक्यपुरी चौराहे पर आकर बताया कि चाणक्यपुरी ब्रिज पर तीन लोगों ने हमारा मोबाइल लूट लिया है।

यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने लड़को से पूछताछ की गई तो पता चला कि लुटेरों के पास सीबीजेड गाड़ी है, उनके बताने पर एएसआई रामलाल रोमरे व आरक्षक गौड़  तत्काल एक फरियादी को गाड़ी पर बिठा के चाणक्यपुरी ब्रिज की तरफ गए, जब चोइथराम मंडी गेट तक पहुचे तो पीछे बैठे फरियादी ने मोबाइल लूट के आरोपी को पहचान लिया,  तत्काल यातायात प्रबंधन की टीम ने उनको पकड़ कर राजेंद्र नगर पुलिस के हवाले कर दिया ।

News – 2

शराब पीकर वाहन चलाना, पड़ा 25,700 का
दिनांक 13 जनवरी 2022 को तेजाजी नगर रोड पर डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान व आरक्षक ब्रजेश द्वारा मैजिक वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मैजिक क्रमांक MP 09-T-6296 को रोका गया, उक्त मैजिक चालक  की ब्रीथ एनालाइजर मशीन द्वारा जांच की गई तो वाहन चालक शराब के नशे में होना पाया गया, साथ ही वाहन चालक के द्वारा जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किये गए, जिस पर सूबेदार चौहान द्वारा मैजिक वाहन को जप्त कर यातायात थाना परिसर खड़ा कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

कल दिनांक 21-02-2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष वाहन स्वामी व वाहन चालक प्रस्तुत हुए। माननीय न्यायालय के द्वारा उक्त मैजिक वाहन क्रमांक MP 09-T-6296 पर 25,700 रुपये का जुर्माना किया गया, वाहन स्वामी द्वारा जुर्माना भरने के पश्चात आज वाहन मालिक को सुपुर्द किया गया।

News – 3

योगी जी पुनः मुख्यमंत्री बने इस संकल्प के साथ महादेव सेना द्वारा सतत हो रहा रुद्राभिषेक

इंदौर। योगी जी पुनः मुख्यमंत्री बने इसी संकल्प के साथ महादेव सेना द्वारा सतत चल रहे रुद्र अभिषेक किया जा रहा है। अभिषेक में लाखनसिंह तँवर महादेव सेना संस्थापक, वरिष्ट समाजसेवी बनेसिंह चावड़ा, महिपालसिंह चावड़ा, गजेन्द्रसिंह चौहान, रोहित कश्यप, आकाश मकवाना एवं पंडित जी भावेश शर्मा, हर्ष दुबे, महेश शर्मा आदि ग्रामीणों द्वारा भाग लिया जा रहा है।

लाखनसिंह तँवर ने बताया कि जब भी धर्म के हित मे बात होगी महादेव सेना हर जगह खड़ी नजर आएगी। आज पूरे उत्तरप्रदेश मे योगी जी द्वारा जो कार्य हुवा वो ऐसा कार्य किसी नेता द्वारा आज तक नही किया गया योगी जी को आज पूरे देश के धर्म रक्षक निस्वर्थ भाव से समर्थन कर रहे।

News – 4

बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल की गाड़ियां प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियां, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के  झाराडीह-खरसिया-रॉबर्टसन ट्रिपल लाइन विद्युतीकरण खंड के खरसिया स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियां निरस्त रहेंगी।

गाड़ियों का विवरण निम्‍नानुसार है:

  1. 24 फरवरी,2022 को वलसाढ़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाढ़ -पुरी एक्सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
  2. 27 फरवरी,2022 को  पुरी स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  3. 22 फरवरी,2022 को इंदौर स्‍टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 20917 इंदौर पुरी  एक्सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
  4. 24 फरवरी,2022 को पुरी स्टेशन  से चलने  वाली ट्रेन संख्या संख्या 20918 पुरी इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।