MP: खदान में काम कर रहे मजदूरों को मिले दो हीरे, 35 लाख रुपये हो सकती है कीमत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव में खदान में दो कीमती हीरे मिलने से एक मजदूर और उसके साथियों की किस्मत चमक गई। जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि इटवा खास गांव के रहने वाले भगवान दास कुशवाह और उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों को सोमवार को खदान में खुदाई से 7.94 कैरेट और 1.93 कैरेट के दो कीमती हीरे मिले हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मार्च के दूसरे सप्ताह में अन्य हीरों के साथ इन दो हीरों की भी नीलामी कराई जाएगी। नीलामी से मिलने वाली राशि में से सरकार का राजस्व काटकर शेष राशि कुशवाह और उसके साथी श्रमिकों को दी जाएगी।

कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि उसने स्थानीय हीरा कार्यालय में दोनों हीरा जमा करवा दिया है। उसने बताया कि उसके सहित पांच मजदूर एक खदान में खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें ये दो कीमती हीरे मिले। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाली राशि से उसके परिवार की समस्याओं का समाधान होगा और बच्चों की पढ़ाई में धन का उपयोग किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 35 लाख रुपये तक होने का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
19 Comments