MP Weather Update – होली-रंगपंचमी पर तीखे होने लगेंगे गर्मी के तेवर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। इस साल होली और रंगपंचमी के पर्व पर इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी अहसास होगा। अमूमन गर्मी की शुरुआत होली के बाद होती है। लेकिन इस बार तापमान में इजाफे का अनुमान है।
अभी सुबह और रात को मौसम में हल्की ठंडक है, जबकि दिन में गर्मी है। हालांकि दो-तीन दिनों से दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद दिन के तापमान में इजाफा होने की बात कही है। ऐसे में इस बार होली व रंगपंचमी पर दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, जबकि सुबह व रात में ठंडक ही रहेगी।
दरअसल प्रदेश में अभी लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च से एक और सिस्टम बन रहा है जिसके कारण बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी।
अभी मौसम का मिजाज यह है कि शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक हल्की ठंड है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगती है।
पिछले एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक (एग्रीकल्चर कॉलेज) डॉ. एचएल खापडिया ने बताया कि इस बार मार्च के आखिर में ही इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में गर्म हवाएँ (लू) चलना शुरू हो जाएंगी।
गर्म हवाएं चलने की अवधि भी अधिक ही रहेगी। 15 मार्च के बाद दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है।
हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र भी पूर्व में अवगत करा चुका है कि इस बार मार्च में तपन ज्यादा रहेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।