MPPSC 2019 के इंटरव्यू पर रोक:कोर्ट के निर्णय पर आयोग फिर से घोषित करेगा प्री का रिजल्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

राज्य सेवा परीक्षा-2019 की एग्जाम क्लियर कर इंटरव्यू का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। आयोग ने कोर्ट के निर्णय के बाद इनके इंटरव्यू को खत्म कर दिया है।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा-2019 के विषय में जो भी अंतरिम आदेश माननीय न्यायालय ने दिया है, उसके परिप्रेक्ष्य में कार्रवाई की जा रही है।
जब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम कोर्ट के निर्णय के अनुसार घोषित नहीं होता, तब तक इसमें आगे कोई कार्रवाई किया जाना संभव नहीं हैं।

1918 कैडिडेंट्स को था इंटरव्यू का इंतजार
राज्य सेवा परीक्षा 2019 क्लियर करने के बाद 1918 कैंडिडेंट्स को इंटरव्यू का इंतजार था। मगर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद ही आगे प्रोसेस होगी।

हालांकि आयोग ने ये स्पष्ट कर दिया है कि इनके इंटरव्यू नहीं होंगे। अपने इंटरव्यू कराने के लिए इन कैंडिडेंट्स ने 12 मई को आयोग का घेराव कर जमीन पर बैठकर मौन प्रदर्शन किया था।

कई कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए इंतजार कर रहे थे। उनको उम्मीद थी कि वे इंटरव्यू देकर आगे अधिकारी पद पर चयनित होंगे।

पहले प्री का रिजल्ट फिर आगे की प्रोसेस
MPPSC इंदौर के ओएसडी डॉ. आर पंचभाई का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा-2019 के विषय में जो भी निर्णय माननीय न्यायालय ने दिया है उसके परिप्रेक्ष्य में कार्रवाई की जा रही है।

जब तक 2019 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुसार घोषित नहीं होता तब तक इसमें कोई भी कार्रवाई किया जाना संभव नहीं है। पहले प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होगा उसके बाद ही आगे की प्रोसेस की जाएगी।

सीधे तौर पर देखे तो 2019 के इंटरव्यू खत्म हो गए है। नया परीक्षा परिणाम घोषित होना है इसके बाद आगे की प्रोसेस होगी। इनके इंटरव्यू होने का सवाल ही नहीं है।

नए सिरे से जारी होगा रिजल्ट
आयोग की माने तो राज्य सेवा परीक्षा 2019 के प्रारंभिक में जो पास होंगे वे ही कैंडिडेंट्स आगे की प्रोसेस में शामिल होंगे। उनकी मैन्स की एग्जाम होगी या नहीं यह आगे तय होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।