खजराना के पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या, पिता गुड्डू का आरोप- हत्या कर गड्ढे में फ़ेंक दुर्घटना का दृश्य बनाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर शहर के खजराना क्षेत्र के पूर्व पार्षद अयाज गुड्डू के बेटे जेहरान उर्फ गोलू की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। गुड्डू ने आरोप लगाया कि जेहरान की हत्या कर हादसा दर्शाने के लिए शव फेंका गया है। पश्चिम क्षेत्र के गैंगस्टर और रसूखदारों ने बदला लेने के लिए हत्या की है। गुड्डू ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
खजराना निवासी जेहरान का शव शनिवार सुबह स्कीम-140 में मिला था। तिलक नगर थाना पुलिस का कहना था कि बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण जेहरान नियंत्रण नहीं कर पाया और डेड एंड पर खाली प्लाट (गड्ढे) में गिर गया। सिर और मुंह पर चोट लगने से बेहोश गया और रातभर पड़े रहने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर गुड्डू घटना स्थल पहुंचे और पूरी घटना का नाट्य रूपांतरण किया। गुड्डू के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ वहां बड़े-बड़े पत्थर भी हैं। वह ब्रेक लगाता तो उसका सिर पत्थर से टकराता, लेकिन शव उस स्थिति में नहीं मिला। घटना स्थल पर घनी घास है लेकिन जेहरान के शरीर पर एक भी तिनका नहीं था। जहां से बाइक आई वहां रगड़ के निशान नहीं हैं। जेहरान की बाइक झाड़ियों के पास आकर गिरना बताई जा रही है, लेकिन सूखी झाड़ियां सलामत हैं। गुड्डू का आरोप है कि जेहरान की अन्य स्थान पर हत्या कर दुर्घटना का दृश्य बनाया गया है।
बेटे की हत्या कर गुंडों ने लिया बदला
गुड्डू ने कहा कि कुछ समय से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। बड़े भाई से हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने गुंडों के मकानों पर बुलडोजर चलाया था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जेहरान की हत्या कर बदला लिया है। अधिकारियों ने घटना स्थल की दोबारा जांच की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया था। टायर के निशान जेहरान की गाड़ी के ही हैं। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामला सड़क दुर्घटना का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।