25 मार्च को है नरसिंह द्वादशी, यहाँ जानिए कथा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आप सभी जानते ही होंगे भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार उनके 12 स्वरूपों में से एक है। यह अवतार कुछ ऐसा था जिसमें श्री हरि के शरीर आधा हिस्सा मानव का और आधा हिस्सा शेर का था। इस वजह से ही इस अवतार को नरसिंह अवतार कहा जाता है। जिस दिन श्री हरि ने यह अवतार लिया था उसे नरसिम्हा द्वादशी, नरसिंह द्वादशी कहा जाता है। यह हर साल होली से तीन दिन पहले होती है। इस दिन नरसिंह भगवान की पूजा की जाती है। इस बार यह पर्व 25 मार्च 2021 को आ रहा है। जी हाँ, यह तिथि सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी, ऐसे में आमलकी एकादशी के साथ नरसिंह द्वादशी का व्रत भी 25 मार्च को ही रखा जाएगा। अब हम आपको बताने जा रहे हैं नरसिम्हा द्वादशी की कथा।

नरसिम्हा द्वादशी की कथा- प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप ने कठिन तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया और उनसे एक वरदान मांगा कि उसे न कोई मनुष्य मार सके, न ही पशु, न ही वो दिन में मारा जाए और न ही रात में, न ही अस्त्र के प्रहार से और न ही शस्त्र से, न ही घर के अंदर मारा जा सके और न ही घर के बाहर। इस वरदान को पाने के बाद वो खुद को अमर समझने लगा। लोगों को प्रताड़ित करने लगा और खुद को भगवान समझने लगा। उसने अपने राज्य में भगवान विष्णु की पूजा पर रोक लगा दी। लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का बड़ा भक्त था। उसके कई बार रोकने पर भी प्रहलाद ने भगवान की पूजा करना नहीं छोड़ी। इससे नाराज हिरण्यकश्यम ने प्रहलाद को बहुत प्रताड़ित किया। कई बार उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन हर बार प्रहलाद बच गया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

उसने अपनी बहत होलिका के साथ प्रहलाद को आग में भी बैठाया क्योंकि होलिका को आग से न जलने का वरदान प्राप्त था, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका मर गई। अंतिम प्रयास में हिरण्यकश्यम ने लोहे के एक खंभे को गर्म कर लाल कर दिया और प्रहलाद को उसे गले लगाने को कहा। तभी उस खंभे को चीरते हुए नरसिंह भगवान का उग्र रूप प्रकट हुआ। उन्होंने हिरण्यकश्यप को महल के प्रवेशद्वार की चौखट पर, जो न घर का बाहर था न भीतर, गोधूलि बेला में, जब न दिन था न रात, नरसिंह रूप जो न मनुष्य था, न पशु। भगवान नरसिंह ने अपने तेज नाखूनों, जो न शस्त्र थे, न अस्त्र, से उसका वध किया और प्रहलाद को जीवनदान दिया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
19 Comments