नशेडी की निकाली हेकड़ी : नशे में की थी पुलिस कांस्टेबल की पिटाई, पुलिस ने लाठियों से पीट कर निकाला जुलूस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर क्राइम.  इंदौर के एरोड्रम इलाके में शराब के नशे में पुलिस की पिटाई करने वाले बदमाश को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया और उसका जुलूस निकाला।
गिरफ्तारी से पहले उसने बचकर भागने की कोशिश भी की, जिसमें वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा। मरहम-पट्‌टी कराने के बाद पुलिस ने उसी के इलाके में उसका जुलूस निकाला। साथ ही उठक-बैठक लगवाकर उससे पुलिस के पक्ष में नारे भी लगवाए।

एरोड्रम TI संजय शुक्ला ने बताया, गांधीनगर थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल जयप्रकाश जायसवाल शुक्रवार दोपहर 2 बजे वेंकटेश नगर से निकल रहे थे।

इसी दौरान नशे में धुत दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए वहां से गुजरा। जयप्रकाश ने उसे टोका जिसके बाद दिनेश ने लाठी से हमला कर दिया।

आरोपी काफी देर तक कॉन्स्टेबल को लट्‌ठ से पीटता रहा। कॉन्स्टेबल जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भागा। वहां मौजूद लोग कॉन्स्टेबल की मदद करने की बजाय घटना का वीडियो बनाते नजर आए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिनेश प्रजापति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसका पैदल जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी करवाई। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। पुलिस ने उससे नारे भी लगवाए… अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।