राष्ट्र संत चंद्रप्रभ एवं ललितप्रभ सागर आएंगे, रवीन्द्र नाट्य गृह में होंगे प्रवचन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। लंबे अंतराल के बाद, सर्वधर्म सद्भाव एवं समरसता के पक्षधर राष्ट्र संत चंद्रप्रभ सागर एवं ललितप्रभ सागर 18 मई को इन्दौर आयेंगे। संतद्वय यहां 20 से 22 मई तक रवीन्द्र नाट्यगृह के सभागृह में प्रतिदिन प्रातः 8.40 से सुबह 10.15 बजे तक अपने प्रवचनों का माधुर्य बिखेरेंगे।
आध्यात्मिक प्रवचन समिति के तत्वावधान में गठित प्रवचन समिति के पारसमल कटारिया, कांतिलाल बम एवं राजेन्द्र लोढा ने बताया कि संतद्वय के पावन सानिध्य में दो चातुर्मास दशहरा मैदान पर आयोजित किए जा चुके हैं।
संतद्वय की प्रभावी प्रवचन शैली और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उनके प्रेरक विचारों एवं संदेशों का लाभ हर जगह सभी धर्मों के प्रबुद्ध नागरिक मंत्रमुग्ध होकर उठाते हैं।
संतद्वय द्वारा लिखी गई पुस्तकें देश के लाखों परिवारों में लोकप्रिय बनी हुई है। वे घर-परिवार और मानवीय रिश्तों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देने के विशेषज्ञ संत माने जाते हैं।
चंद्रप्रभ सागर एवं ललितप्रभ सागर इन दिनों राजस्थान से विहार कर रायपुर की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वे 18 मई को इन्दौर नगर सीमा में प्रवेश करेंगे। उनके आगमन पर आत्मीय स्वागत की जोरदार तैयारियां भी की जा रही हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।