National Health News – ओमीक्रॉन का खतरा देखते हुए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन- 1 दिसंबर से होगी लागू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इसके साथ ही 12 सबसे जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना की जांच करानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट के लिए उन्हें एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट अगर निगेटिव आता है तो उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद 8वें दिन फिर उनका टेस्ट होगा और फिर से रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी अगले सात दिन खुद की निगरानी करनी होगी।
इन देशों में आ चुके हैं ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले –
बता दें कि भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका सहित युनाइडेट किंगडम और यूरोपीय देशों के अलावा ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिसस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग और इजराइल को जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है। इन देशों में ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले आ चुके हैं।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को कोविड के इस नए वेरिएंट के मिलने की खबर WHO को दी गई थी। भारत में ओमीक्रॉन वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है हालांकि कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों में वायरस का डेल्टा स्वरूप मिला है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।