National News – AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर चलीं गोलियां, सामने आया वीडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
सपा ने घटना के ज़िम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है. ओवैसी ने ट्वीट करके अपनी गाड़ी पर गोली चलने की जानकारी दी. अब इस गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

 
National News. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि उनकी गाड़ी पर मेरठ से लौटते वक्त फायरिंग तीन से चार राउंड फायरिंग हुई है.
अब इस फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वालों को साफ देखा जा सकता है.
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की हुडी में एक हमलावर ओवैसी के काफिले के पीछे भाग रहा है.
वहीं एक सफेद हुडी में उसके साथी को उत्तर प्रदेश के छजरसी टोल प्लाजा पर अपनी बंदूक से फायरिंग करते देखा जा सकता है. इसके साथ ही हमले के बाद बरामद बंदूक की तस्वीर भी मिली है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर ओवैसी की गाड़ी पर हमला करने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें सामने आती गाड़ी भी दिखाई नहीं दी.

जिसके बाद उस गाड़ी ने हमलावर के पैर को कुचल दिया. जिससे वह नीचे जमीन पर गिर गया. सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर का चेहरा साफ तौर पर नजर आ रहा है.

ओवैसी की ओर से केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार से स्वतंत्र जांच शुरू करने का आग्रह करने के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया.

ओवैसी ने भारत के चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और जांच शुरू करने का आग्रह किया. घटना के बाद ओवैसी ने कहा कि “मेरे कई दुश्मन हैं.

अगर उन्हें लगता है कि मैं डर जाऊंगा, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं डरूंगा. जब तक भगवान मुझे जीना चाहते हैं, मैं जिंदा रहूंगा. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि पीछे कौन है.

उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में एडीजी ने प्रशांत कुमार ने बताया कि एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा, उसके लिए एक तलाशी अभियान जारी है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।