National News – काबुल के आर्मी हॉस्पिटल में बड़ा ब्लास्ट: अंधाधुंध फायरिंग में 25 की मौत, 50 से ज्यादा घायल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक आर्मी हॉस्पिटल के अंदर बड़ा ब्लास्ट हुआ है. जिसकी वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार कुछ बंदूकधारी हॉस्पिटल में घुस आए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

इस गोलीबारी में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने ही हॉस्पिटल के भीतर ब्लास्ट किया है. वहीं, पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी है. घायलों को इलाज के हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है.

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी होने के बाद से वहां हालात बद से बदतर हो जा रहे हैं. इससे पहले भी काबुल वहां के एयरपोर्ट पर कई बार धमाके की किए गए थे. जिसके बाद भारत समेत कई देश वहां रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंति त हो गए थे. इन देशों ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को निकालने में तेजी भी लाई थी.

इससे पहले अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह के 50 सदस्यों ने तालिबान अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. प्रांतीय खुफिया कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद नसीम ने संवाददाताओं को जानकारी देते कहा था, “स्थानीय बुजुर्गो अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के अधिकारियों के प्रयासों के बाद, आईएस समूह के कुल 50 सदस्यों ने संघर्ष नंगरहार में आत्मसमर्पण कर दिया.” समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी नंगरहार के कुज कुनार हास्का मीना जिलों में सक्रिय थे, जो आईएस आतंकवादियों का गढ़ है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।