National News – टारगेट किलिंग के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: घाटी में भेजे 5500 अतिरिक्त जवान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

घाटी में टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 5500 से अधिक अतिरिक्त जवानों (55 कंपनी) को कश्मीर में भेजा गया है.

घाटी में टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 5500 से अधिक अतिरिक्त जवानों (55 कंपनी) को कश्मीर में भेजा गया है. पिछले कुछ महीनों से आतंकी गैर कश्मीरी लोगों को निशाना बना रहे हैं. कई लोगों की हत्याओं के बाद सरकार ने सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले महीने निर्देश दिया था कि आम नागरिकों की लक्षित हत्याओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की लगभग 55 नई कंपनी कश्मीर घाटी में तैनात की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कवायद की अंतिम पांच कंपनी अगले सप्ताह तक तैनात हो जाएंगी.

केंद्र सरकार ने 25 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की हैं और शेष सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की घाटी में भेजी हैं. सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 100 कर्मी होते हैं. जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में एक अक्टूबर से अब तक कम से कम 14 लोगों की जान जा चुकी है. मारे गए लोगों में से पांच बिहार के मजदूर थे, जबकि दो शिक्षकों सहित तीन लोग कश्मीर के हिन्दू-सिख समुदाय से थे.

सोमवार को प्रदेश के पुराने श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके मे आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद यहां तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है. इस घटना से एक दिन पहले ही श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी. सीआरपीएफ ने इसे लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई नागरिकों की हत्याओं को देखते हुए बल की पांच अतिरिक्त कंपनियों को यहां भेजा जा रहा है. एक सप्ताह में इनकी तैनाती हो जाएगी. सीआरपीएफ ने यह भी बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस साल अब तक कुल 112 आतंकी मार गिराए गए हैं और 135 को पकड़ा गया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।