National News – चीन के राष्ट्रपति ने अफ्रीकी नेताओं को कर्ज माफी, कोविड टीके की पेशकश की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News.  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को एक बैठक में अफ्रीका में कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराके देने, कर्ज माफी और आठ लाख नौकरियों के सृजन सहित कई प्रोत्साहन की पेशकश की।

अफ्रीका में अमेरिका के प्रभाव को चुनौती देने की कवायद के मद्देनजर चीन द्वारा ये घोषणाएं की गईं।
जिनपिंग ने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि चीन नस्लवाद और आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने में हमेशा उनका साथ देता है।

राष्ट्रपति जिनपिंग ने वीडियो लिंक के माध्यम से चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के आठवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”हम दोनों आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, नस्लीय भेदभाव और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करते हैं।”

जिनपिंग ने कहा, ”2022 तक अफ्रीकी आबादी के 60 प्रतिशत को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने में अफ्रीकी संघ (एयू) की मदद करने के लिए मैं घोषणा करता हूं कि चीन अफ्रीका को टीके की एक अरब खुराक प्रदान करेगा।

इसके तहत 60 करोड़ खुराक दान के रूप में आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा 40 करोड़ खुराक चीनी कंपनियों और संबंधित अफ्रीकी देशों द्वारा संयुक्त उत्पादन जैसे माध्यमों से आपूर्ति की जाएगी।”

जिनपिंग ने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के लिए 10 चिकित्सा और स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू करेगा और 1,500 चिकित्सा कर्मियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अफ्रीका भेजेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।