National News – कांग्रेस विधायक ने सदन में की भद्दी टिप्पणी, कहा- जब बलात्कार अनिवार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

National News. कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बलात्कार पर एक कामुक और भद्दी टिप्पणी की।
विधानसभा में बोलते हुए, कुमार ने कहा, ‘एक कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। ठीक यही स्थिति आप की है।’
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने यह टिप्पणी तब की जब विधायक विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से समय की मांग कर रहे थे। उस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी को समय दिया जाएगा तो यह सत्र कैसे चलेगा।
अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े ने विधायकों से कहा आप जो भी फैसला करेंगे मैं मानूंगा। जैसा चल रहा है चलने दें और स्थिति का आनंद लें। मैं व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकता, मेरी चिंता सदन के कामकाज के बारे में है, इसे भी पूरा करना है।
अध्यक्ष के इतना कहने पर कांग्रेस के विधायक राजेश कुमार ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे सुनकर सदन के सभी सदस्य हंसने लगे। इस पूरी घटना में सबसे हैरानी की बात जो रही वह ये कि कुमार ने ये टिप्पणी सदन में की थी, और इस भद्दी टिप्पणी के लिए कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय अध्यक्ष महोदय खुद भी हंसने लगे।
कुमार ने पहली बार नहीं की ये हरकत
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रमेश कुमार ने इस तरह की अभद्र टिप्पणी की हो। जब वह कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे उस दौरान उन्होंने अपनी तुलना रेप पीड़िता से की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी हालत रेप पीड़िता जैसी है। बलात्कार सिर्फ एक बार होता है यदि आप उस बात को वहीं छोड़े देते हैं, लेकिन जब आप शिकायत करते हैं कि बलात्कार हुआ है, तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन उनके वकील पूछते हैं कि यह कैसे हुआ? यह कब हुआ और कितनी बार हुआ? रेप एक बार होता है लेकिन कोर्ट में 100 बार रेप होता है। यह मेरी हालत है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।