लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने के कैबिनेट के फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद तिलमिलाए हुए हैं। संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बेतुके बयान के बाद अब मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने भी विवादित बयान दिया है। सांसद हसन ने कहा है कि लड़कियों की फर्टाइल उम्र 26 से 30 साल होती है। शादी लेट होगी तो औलाद पैदा नहीं होगी। इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ेगी। सपा सांसद ने कहा है कि फर्टाइल उम्र आते ही लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए। लड़कियों की शादी में देरी करने से आवरगी और क्राइम दोनों बढ़ते हैं। सपा सांसद ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल करने की मांग की है।
16-17 में अच्छे प्रपोजल आते हैं, फिर नहीं आ
सपा सांसद डॉ. हसन ने बयान में कहा है कि लड़कियां जब 16-17 साल की होती हैं, तो उनकी लिए शादी के अच्छे प्रपोजल आते हैं। इसके बाद अच्छे रिश्ते नहीं आते। यदि सरकार लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल होगी तो फिर उन्हें अच्छे रिश्ते नहीं मिलेंगे। अच्छे रिश्तों के लिए और भी इंतजार करना होगा और इस इंतजार में फर्टाइल उम्र निकल जाएगी।
…तो बुढ़ापे में स्कूल जाएंगे आपके बच्चे
डॉ. हसन का कहना है कि यदि देरी से शादी होगी, तो बच्चे भी देरी से होंगे। आदमी जब बूढ़ा हो चला होगा, तब उसके बच्चे स्कूल जा रहे होंगे। इससे पूरा साइकल गड़बड़ा जाएगा। इसलिए लड़कियों की शादी समय से होना बेहद जरूरी है, ताकि समय से बच्चे पैदा हों।