National News – दिल्‍ली : गाजीपुर मार्केट में लावारिस बैग में मिला IED विस्फोटक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

<

कंट्रोल ब्लास्ट के साथ किया गया डिफ्यूज

देश की राजधानी दिल्‍ली के गाजीपुर फूल मार्केट में आज (14 जनवरी) सुबह लावारिस बैग मिलने से अफरा तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड दमकल के साथ बम निरोधक दस्‍ता के साथ नेशनल सिक्‍युरिटी गार्ड घटनास्‍थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा हैं कि इस लावारिस बैग में बम मिला, इसे कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्‍ट करके निष्क्रिय किया गया।
हम आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक शख्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी से बाजार में आया और मौके से वह युवक फरार हो गया तभी बैग के साथ छोड़ी गई स्कूटी को थोड़ी देर बाद फूल विक्रेता ने देखा गया तब उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ जिसकी सूचना पुलिस को फोन करके दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। यह बम की कॉल सुबह 10.30 बजे मिली थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया है, टीम ने जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया तो उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया था। बैग से जो संदिग्‍ध चीज बरामद हुई, उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फीट गहरे गड्ढे के अंदर दफनाया गया। दरअसल पुलिस को संदेह है कि यह गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एक आतंकी प्रयास था।

गौरतलब हैं कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद बैग से आईईडी विस्फोटक निकला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।