NAtional News – टॉप 100 ग्लोबल लग्जरी ब्रांड की लिस्ट में पांच भारतीय ब्रांड शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

टाटा समूह की कंपनी टाइटन सहित पांच भारतीय ब्रांड लग्जरी सामानों से जुड़े शीर्ष 100 वैश्विक ब्रांड में शामिल हैं। इस सूची में टाइटन तीन पायदान ऊपर चढ़कर इस बार 22वें स्थान पर पहुंच गई है और साथ ही 20 सबसे तेजी से बढ़ती लग्जरी सामान कंपनियों में शामिल है।
चार अन्य भारतीय ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास, पीसी ज्वेलर्स, और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. को डेलॉयट ग्लोबल 2021 के ‘ग्लोबल पावर्स ऑफ लग्जरी गुड्स’ संस्करण में क्रमशः 37वें, 46वें, 57वें और 92वें स्थान पर रखा गया है।
डेलॉयट ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तरह ही देश में रत्न और आभूषण वर्ग के ब्रांड चार) इस बार भी सूची में हावी हैं। त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी लि. ने शीर्ष 100 लग्जरी सामान कंपनियों की सूची में पहली बार जगह बनायी है।
डेलॉइट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के भागीदार और उपभोक्ता उद्योग प्रमुख पोरस डॉक्टर ने कहा, ”भारतीय आभूषण खुदरा विक्रेता हमेशा से मजबूत रहे हैं।” सूची में शीर्ष 10 ब्रांड में लुई वितों, केरिंग, कैप्री, लॉरियल, शनेल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।