National News – ओमीक्रोन के बढ़ते केस पर एक्शन में सरकार, PM की आज अहम बैठक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News. देश में बढ़ते ओमीक्रोन का मामलों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर नयी चिंताओं के बीच देश की कोविड-19 स्थिति पर एक बैठक करेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी देश भर में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

 

ओमीक्रोन ने 15 राज्यों में दी दस्तक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन संक्रमण के 213 मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमित लोगों में से 90 या तो ठीक हो गए हैं या दूसरी जगह चले गए हैं।यह मांग भी उठ रही है कि सरकार टीकाकरण करा चुके लोगों को टीकों की बूस्टर खुराक देने की अनुमति दे, जैसा कि कई देशों द्वारा किया गया है।

केजरीवाल करेंगे समीक्षा बैठक

इधर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के संबंध में तैयारियों व प्रबंधन का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक करेंगे।देश में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 57 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं।

केजरीवाल कुछ नई गाइडलाइंस भी जारी कर सकते हैं

कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ होने वाली केजरीवाल की इस बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर और वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और गृह पृथक वास उपायों पर भी चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि आज की अहम बैठक में दिल्ली के सीएम कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ नई गाइड लाइन भी जारी कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।