National News – देश की खास खबरे |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

News -1 

 
राजस्थान की बेटी रूपा व्यास को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकैडमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन, बांग्लादेश द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में राजस्थान की बेटी रूपा व्यास को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वही 18 फरवरी 2022 को ब्राज़ील की संस्था आई.टी. एम. यू. टी द्वारा रॉयल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, जो कि रावतभाटा राजस्थान सहित भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है।
गौरतलब है कि रूपा व्यास को उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान (बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड, जयपुर(राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान (प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड (हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रूपा व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संगठन की अध्यक्षा, कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका, न्यूज़ एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर, गायिका व समाज सेविका हैं। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धियों पर बदलाव मंच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थापक सह मार्गदर्शक डॉ. दीपक क्रांति समेत, बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति, रूपेश क्रांति प्रकाश मधुबनी, अर्चना फौजदार, गीता पांडेय, जितेंद्र पांडेय, उनकी माँ मिथलेश व्यास, पिता महेश व्यास, पूर्वी शर्मा, दीपा व्यास, जितेंद्र शर्मा, बदलाव मंच, विद्यालय परिवार व रावतभाटा वासियों समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
 

News -2

 

आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आईआईटी गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। गेट आंसर की को आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे GOAPS कैंडिडेट लॉगिन के जरिये देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे निर्धारित समय-सीमा में चुनौती भी दे सकते हैं।
गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह आईआईटी और आईआईएससी द्वारा चक्रीय आधार पर आयोजित की जाती है। परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती के लिए भी गेट परीक्षा के अंकों का प्रयोग किया जाता है।
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।