National News – जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में भीषण हादसा, 12 की मौत, 1 दर्जन से अधिक घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
 नव वर्ष के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी में भीषण हादसा हो गया है। मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच रात करीब 12:00 बजे अचानक से जोर-जोर से जयकारे लगने लगे। इसी बीच धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। भगदड़ ने भयानक रूप ले लिया। रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच हुए हादसे में अब तक 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट किया करते हुए कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के कारण लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को जल्द स्वस्थ होने दें। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। पीएम मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। भगदड़ त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई ।

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से हुई है। वहीं एक मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ की निगरानी और ट्रैक पर नजर बनाए हुए हैं। मामले में ADGP मुकेश सिंह का कहना है कि भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी है कि घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर घटित हुई है। रात्रि 12:00 बजे साल की शुरुआत के मौके पर मां वैष्णो देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक से बढ़ गई। जोर जोर से जयकारे लगने लगे और इसी बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का-मुक्की में हादसा घटित हुआ है। वही अतिथि पुलिस महानिदेशक का कहना है कि अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अब तक 1 दर्जन लोगों की जानें जा चुकी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।