National News – अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से नहीं होंगी शुरू – DGCA

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये विदेशों का सफर करने वाले यात्रियों को अभी और इन्तजार करना होगा।  सरकार ने साफ़ किया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव को देखते हुए 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी।
 डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने अपने बयान में कहा कि नई वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी पक्षों से बात की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध में जल्दी ही जानकारी दी जाएगी।
DGCA ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी शेयर की है। 01 दिसंबर को जारी सर्कुलर में 26 नवंबर को जारी किये गए सर्कुलर का हवाला देते हुए उसे रद्द करने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को DGCA ने सर्कुलर जारी कर कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के संकेत दिए थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।