National News – Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को बुधवार तड़के मार गिराया है. यह मुठभेड़ राजपुरा इलाके में हुई थी और अब मुठभेड़ खत्म हो गई है.

मारे गए आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है जबकि दूसरा विदेशी आतंकी है.

कश्मीर के आईजी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर यासीर पर्रेय को मार गिराया है. यह आईईडी एक्सपर्ट था.

इसके साथ ही एक विदेशी आतंकी फुरकान को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया. दोनों ही कई गंभीर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे.

बीती रात ही पुलवामा के राजपुरा के कस्बायार गांव को रात में घेरे में लेकर सुबह जब तलाशी अभियान शुरू किया गया तो एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी.

इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों ढेर कर दिया. अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है. ऐसी आशंका है कि एक आतंकी अभी और छिपा हो सकता है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।